Ghaziabad News: बुधवार को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस उपायुक्त नगर ने 10 पुलिसकर्मियों को रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया है। यह आदेश बुधवार 10 जून को जारी किया गया। पुलिस लाइन भेजे गए पुलिसकर्मियों में 7 मुख्य आरक्षी और 3 आरक्षी हैं। जो अब तक विभिन्न थानों और कार्यालयों में तैनात थे। तबादला सूची में मु0आ0 देवराज सिंह और मु0आ0 बृजपाल (थाना कविनगर), मु0आ0 सतीश कुमार (थाना नंदग्राम), मु0आ0 राजकुमार (साइबर सेल नंदग्राम), मु0आ0 चालक पंकज शर्मा (क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना), मु0आ0 सुनील कुमार (एसीपी कार्यालय नंदग्राम), आरक्षी उपनेश, मु0आ0 संजय प्रकाश (कोतवाली), आरक्षी योगेन्द्र और आरक्षी प्रमोद कुमार (कविनगर थाना) शामिल हैं। पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर रिजर्व पुलिस लाइन भेजा है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया रूटीन स्थानांतरण
पुलिस विभाग ने इसे प्रशासनिक आधार पर लिया गया रूटीन स्थानांतरण बताया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे स्थानांतरण किए जाते हैं।

