Saturday, September 5, 2026
Homeशहरगाजियाबाददुहाई औद्योगिक क्षेत्र में लघु उद्योग भारती एवं दुहाई इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरर...

दुहाई औद्योगिक क्षेत्र में लघु उद्योग भारती एवं दुहाई इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ने किया उद्यमी संवाद

Ghaziabad News: दुहाई औद्योगिक क्षेत्र में लघु उद्योग भारती एवं दुहाई इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ने उद्यमी संवाद किया। कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील त्यागी अध्यक्ष दुहाई इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन, दुहाई औद्योगिक क्षेत्र गाजियाबाद एवं अध्यक्ष लघु उद्योग भारती दुहाई इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 250 उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। दुहाई क्षेत्र के उद्यमियों द्वारा कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र गाजियाबाद के उपायुक्त उद्योग एवं अन्य अधिकारियों को आमंत्रित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बालाजी पॉलीमर्स औद्योगिक क्षेत्र दुहाई गाजियाबाद में उपायुक्त उद्योग आशुतोष सिंह के मुख्य आतिथ्य में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष श्री अमरीश गोयल एवं लघु उद्योग भारती दुहाई इकाई के अध्यक्ष सुनील त्यागी जी द्वारा कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग आशुतोष सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग राजेंद्र कुमार, सहायक प्रबंधक अनित कुमार सैनी एवं श्री ललित कुमार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
शासन द्वारा घोषित नीतियों के विषय में प्रस्तुतीकरण दिया
उपायुक्त उद्योग द्वारा उक्त उद्यमी संवाद कार्यक्रम में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, गाजियाबाद द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं एवं शासन द्वारा घोषित नीतियों के विषय में प्रस्तुतीकरण दिया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा एमएसएमई इकाइयों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन की समस्त नीतियों को उद्यमियों तक पहुंचाने हेतु क्षेत्रवार कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु आश्वस्त किया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा एमएसएमई को दिए जाने वाले विभिन्न योजनाओं के लाभ उठाने हेतु औद्योगिक इकाइयों को आवेदन किए जाने हेतु अपील की गई।
एमएसएमई के उत्थान के लिए जिला उद्योग केंद्र कार्यालय एक रीड की हड्डी
सुनील त्यागी जी द्वारा अवगत कराया गया कि एमएसएमई के उत्थान के लिए जिला उद्योग केंद्र कार्यालय एक रीड की हड्डी की तरह हमेशा खड़ा रहता है, जो उद्यमियों की प्रत्येक दशा में हर संभव मदद करता है। उपायुक्त उद्योग द्वारा दुहाई क्षेत्र के सभी उद्यमियों को आश्वस्त किया गया कि यदि उन्हें कोई समस्या है तो वह किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में आकर अवगत करा सकते हैं, उस समस्या का हल निकालने का यथा सम्भव प्रयास किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उद्यमियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। अंत में श्री सुनील त्यागी द्वारा क्षेत्र के सभी उद्यमियों को उक्त कार्यक्रम प्रतिभाग करने तथा उपायुक्त उद्योग श्री आशुतोष सिंह तथा सहायक आयुक्त उद्योग श्री राजेंद्र कुमार तथा जिला उद्योग केंद्र गाजियाबाद के अन्य स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। सभी उद्यमियों द्वारा की सराहना करते हुए उद्योग विभाग की पहल की प्रशंसा की गई तथा औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाने का अनुरोध किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments