Saturday, June 13, 2026
HomeNationalएनसीआरटीसी ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, यात्रियों के लिए आयोजित कीं गतिविधियां

एनसीआरटीसी ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, यात्रियों के लिए आयोजित कीं गतिविधियां

New Delhi: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनसीआरटीसी ने पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए नमो भारत ट्रेनों और स्टेशनों पर कई रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया। कई मनोरंजक पहलों के माध्यम से यात्रियों को उनके दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, उनके साथ स्वच्छ और बेहतर भविष्य के निर्माण में सार्वजनिक परिवहन की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
नमो भारत चुनने के लिए ज्ञापित किया धन्यवाद
इस अवसर पर नमो भारत स्टेशनों पर विशेष घोषणाएं की गईं, और उनके माध्यम से यात्रियों को क्षेत्रीय परिवहन के स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प, नमो भारत को चुनने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही, स्टेशनों पर और ट्रेनों में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास विषय पर क्विज़ प्रतियोगिताएँ भी की गईं जिसमें सभी आयु वर्ग के यात्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को एक हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण में उनके योगदान के लिए सराहना स्वरूप विशेष ‘सीड-एम्बेडेड कार्ड’ (बीज युक्त कार्ड) भेंट किए गए। रीसाइक्ल्ड पेपर से बने इन अनोखे कार्डों को मिट्टी में रोप कर, उनसे पौधे उगाए जा सकते हैं। ये इस विचार का प्रतीक हैं कि छोटे सा छोटा प्रयास भी हरित, स्वच्छ और बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यात्रियों ने इस प्रयास को बहुत पसंद किया और इसकी सराहना की।
स्टेशनों पर फोटो बूथ लगाए
अलग-अलग स्टेशनों पर फोटो बूथ भी लगाए गए, जहाँ यात्रियों ने बड़े उत्साह के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। यात्रियों, विशेष रूप से युवाओं और बच्चों की इस उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को शानदार बना दिया। इन गतिविधियों के माध्यम से नमो भारत स्टेशन केवल यात्रा के एक स्थान के बजाए जागरूकता, सहभागिता और सकारात्मक संदेश के जीवंत मंच में बदल गए।
मेरठ के नमो भारत स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित
इसके अलावा, एनसीआरटीसी ने अपने ऑपरेशन्स एवं मेंटेनेंस पार्टनर डीबी आरआरटीएस इंडिया और मेरठ के अहारदा एजुकेशन कॉलेज के सहयोग से बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पर ‘सस्टेनेबल टेक्सटाइल, सस्टेनेबल फ्यूचर’ विषय पर तीन दिवसीय रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों की एक श्रृंखला का आयोजन किया है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को ‘सस्टेनेबल फैशन’ के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के तहत स्टेशन परिसर में छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, रीसाइक्लिंग और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली से जुड़ी एक रचनात्मक प्रदर्शनी लगाई गई है । इस कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही इंटरैक्टिव गतिविधियों, रचनात्मक प्रदर्शनी और जागरूकता सत्र ने इस स्टेशन को एक ऐसे जीवंत सोशल हब में परिवर्तित कर दिया है जहाँ नए विचारों और पर्यावरण के प्रति सचेत जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments