Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें गाजियाबाद अग्निशमन आपात सेवा की टीम द्वारा नगर निगम गाजियाबाद के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष ट्रेनिंग दी गई आग लगने की स्थिति में किस प्रकार बचाव किया जा सकता है और उपकरणों का उपयोग किस प्रकार किया जाना चाहिए प्रशिक्षण दिया गया मौके पर अग्निशमन द्वितीय अधिकारी गौरव, फायरमैन दारा सिंह, फायरमैन परविंदर के द्वारा उपस्थित जनों को विस्तार से आग लगने की आपात स्थिति में किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया गया डेमो भी दिया गया।
आग से बचाव के लिए CO2, एबीसी फायर उपकरण की जानकारी
प्रभारी नजारत डॉक्टर अनुज ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन कराया गया जिसमें आग से बचाव के लिए CO2, एबीसी फायर उपकरण, होजरी का उपयोग के बारे में बताया गया। किस प्रकार उपकरण का उपयोग करना है पी खींचने का तरीका हैंडल दबाने का तरीका आग पर निशाना लगाने का तरीका बतलाया गया, गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में भी दो बार शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग चुकी है आगे भविष्य में आपात स्थिति के चलते उपकरणों का उपयोग अधिकारी एवं कर्मचारी कर सकें फायर मॉक ड्रिल का आयोजन निगम मुख्यालय के परिसर में किया गया। मौके पर मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, समस्त जोन के जोनल प्रभारी, समस्त विभागों के लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

