Saturday, September 5, 2026
Homeशहरगाजियाबादभूमाफिया के कब्जा किए घर को डीएम ने वापस दिलवाया, खुशी से...

भूमाफिया के कब्जा किए घर को डीएम ने वापस दिलवाया, खुशी से आंखें हुईं नम

Ghaziabad News : जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 से जनता दर्शन में पीड़ितों/प्रार्थियों की समस्याओं को सुनते हैं। जिसका त्वरित निस्तारण भी करते हैं। जिसके चलते जनता में शासन—प्रशासन की छवि में निरंतर सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। पीड़ितों की समस्या छोटी हो या बड़ी, नई हो या पुरानी या चाहे किसी भी विभाग से सम्बंधित हो वो एक बार डीएम को अपनी समस्या के निराकरण के सम्बंध में अवगत कराने अवश्य आ रहें है यह उन लोगों का डीएम साहब की कार्यशैली को देखते हुए उन पर बना विश्वास है।
पीड़िता ने गीली आंखों से बयां किया अपना दर्द
जनता दर्शन में बीते शुक्रवार को प्रार्थिनी चंचल पत्नी स्व० नरेन्द्र बाबू निवासिनी निवासी बी 26 सैक्टर-11 विजय नगर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ से मिलकर शिकायत की थी कि ताज मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी से प्रार्थिनी के मकान पर कब्जा कर मोमीन पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी प्रताप विहार को कब्जा दे दिया। प्रार्थिनी ने मात्र 1.50 लाख रूपये ताज मोहम्मद से उधार लिया था और उसके बदले ताज मोहम्मद ने प्रार्थिनी के मकान के मूल दस्तावेज अपने गिरवी रख लिये। प्रार्थिनी द्वारा लिये गये 1.50 लाख रुपये को ताज मोहम्मद द्वारा ब्याज को बढ़ा चढ़ाकर रूपये 7 लाख बताया गया। प्रार्थिनी के मकान पर कब्जा कर लिया और कुछ समय बाद उक्त मकान पर मोमिन को कब्जा दे दिया है। इस प्रकरण में कई बार सम्बंधित पुलिस अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है किन्तु कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। अब जिलाधिकारी आपसे ही आशा है। हमने सुना है कि आप बेसहारों, जरूरतमंद और पीड़ितों की सहायता करते हैं मेरी भी सहायता करें।
जिलाधिकारी ने दिये कार्यवाही के आदेश
प्रकरण के संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने तत्काल उपजिलाधिकारी सदर एवं सम्बंधित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ जांच कर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। जिसके क्रम में टीम ने मौके पर जा कर प्रकरण का संज्ञान लिया जिसमें पाया गया कि प्रार्थिनी की शिकायत सही है। उपजिलाधिकारी सदर अरूण दीक्षित ने जांच रिर्पोट में बताया कि प्रार्थिनी की शिकायत सही है और ताज मोहम्मद जनपद गाजियाबाद में ही भूमि कब्जा से सम्बंधित प्रकरण में जेल भी गया है।
जिलाधिकारी ने दिए आदेश, पीड़ितों का करें पूर्ण सहयोग
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने 1 जून 2026 को मौके पर पहुंचकर पीड़िता चंचल को मौके पर उनके मकान पर कब्जा दिलाया गया। जिससे चंचल के आंखों से दु:ख की जगह खुशी के आंसू छलकने लगे। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशों के क्रम एवं उनकी मंशानुरूप किसी भी गरीब, कमजोर, बेसहारा, जरूरमंद, मजबूर व्यक्ति का शोषण नहीं होना चाहिए उन्हें पीड़ित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी अपेक्षित है। इसके साथ ही ऐसा भू—माफियों एवं अवैध कब्जाधारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएं साथ ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा जाएं।
प्रार्थिनी ने किया मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी का धन्यवाद
जिलाधिकारी की त्वरित कार्यवाही एवं मकान पर कब्जा मिलने से प्रसन्न महिला चंचल ने खुशी से नम आंखों से जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और कहा कि हम जीवन भर डीएम साहब के ​ऋणी रहेंगे। हम सिर्फ सुना और पढ़ा था कि डीएम साहब सभी की सहायता ​करते है और अधिकांश शिकायतों का त्वरित ही पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हैं, आज हमने ​देख भी लिया। हम सदैव उनके आभारी रहेंगे। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के बड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments