Saturday, June 13, 2026
Homepoliticalगाजियाबाद में लालू-तेजस्वी पहली बार दे रहे भोज, राहुल-ममता और अखिलेश...

गाजियाबाद में लालू-तेजस्वी पहली बार दे रहे भोज, राहुल-ममता और अखिलेश को भेजा न्योता

Ghaziabad News : राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपने पोते और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव का पहला जन्मदिन इस बार गाजियाबाद में मनाया जाएगा।
राजनैतिक दिग्गज गाजियाबाद में इकट्ठा होगे
इराज लालू यादव के पहले जन्मदिन के जश्न के मौके पर पूरा लालू परिवार और राजनैतिक दिग्गज गाजियाबाद में इकट्ठा होगे। बता दें गाजियाबाद में लालू यादव की बेटी रागिनी यादव और दामाद राहुल यादव रहते हैं। लालू के दामाद राहुल यादव पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के बेटे हैं। जितेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के नेता हैं। जितेंद्र यादव का जुड़ाव अखिलेश यादव के परिवार से भी है।
बताया जाता है कि लालू के बेटे तेजस्वी यादव इन दिनों जन्मदिन के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गाजियाबाद में मौजूद हैं। अपने कार्यक्रम में व्यस्त तेजस्वी यादव ने मीडिया भी दूरी बनाई हुई है।
तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने पिछले साल 27 मई को कोलकाता के निजी अस्पताल में इराज को जन्म दिया था। कल 27 मई को इराज का पहला जन्मदिन है। जिसके उपलक्ष्य में गाजियाबाद में तेजस्वी पार्टी करेंगे। लालू प्रसाद व राबड़ी देवी के साथ वो रविवार को दिल्ली आए थे।
बड़े राजनेताओं का गाजियाबाद में होगा जुटान
गाजियाबाद में लालू के पोते इराज के जन्मदिन को लेकर तैयारियां काफी बड़े पैमाने पर हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस पारिवारिक समारोह के बहाने राजनीति के कई बड़े दिग्गज एक साथ नजर आ सकते हैं। पारिवारिक सूत्रों की माने तो लालू परिवार ने इस जन्मदिन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया है।
चुनावी हार के बाद यादव परिवार का पहला पारिवारिक उत्सव
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल को मिली हार के बाद लालू परिवार के लिए यह पहला बड़ा पारिवारिक उत्सव है। राजनीतिक गलियारों में ये भी चर्चा है कि पोते के जन्मदिन के मौके पर होने वाले पारिवारिक आयोजन के जरिए लालू प्रसाद यादव, विपक्षी नेताओं को एक साथ लाकर अपनी सियासी एकजुटता और ताकत का संदेश दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments