Saturday, June 13, 2026
Homecrimeशादी के दिन दूल्हे की हत्या करने वाला एक लाख का इनामी...

शादी के दिन दूल्हे की हत्या करने वाला एक लाख का इनामी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दूल्हे की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन बड़ी कामयाबी मिली है। एक मई को शादी के लिए फूलों से सजी कार में जा रहे दूल्हे आज़ाद की गोलियों से भूनकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी और एक लाख के इनामी बदमाश रवि यादव को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है। इस मुठभेड़ में एक पुलिस इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं। जबकि एक अन्य जवान की जान बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बच गई।
फूलों से सजी कार में बैठकर निकले थे आजाद
पूरा मामला उस समय प्रदेश में चर्चा का विषय बना जब शादी की खुशियां कुछ पलों में मातम में बदल गई। गत एक मई को आज़ाद फूलों से सजी कार में अपनी बारात लेकर निकले थे। और पूरे परिवार में जश्न का माहौल था। लेकिन रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा और दूल्हा बने आजाद ने मौके पर दम तोड़ दिया। इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में भारी दहशत फैला दी थी।
इनाम की घोषणा और पुलिस घेराबंदी
इस दुस्साहसिक हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान मुख्य शूटर के रूप में रवि यादव का नाम सामने आया। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रवि यादव शातिर किलर था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस से घिरा देखकर चलाई गोली
पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि आरोपी रवि यादव इकिसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से मौजूद है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने इलाके को घेर लिया। पुलिस ने जब उसे सरेंडर करने के लिए कहा। रवि ने खुद को घिरा देख पुलिस पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। जिसमें रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर को लगी गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट से बच गई जान
मुठभेड़ के दौरान पुलिस को ने भारी जोखिम का सामना करना पड़ा। बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग में इंस्पेक्टर केके सिंह के हाथ में गोली लगी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक खतरे से बाहर है। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी की छाती पर गोली लगी। लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण गोली पार नहीं हो सकी इससे बड़ा हादसा टल गया।
पुरानी रंजिश और आगे की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारे गए अपराधी रवि यादव के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments