Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादजनगणना 2027: जनपद में 3983 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स चिन्हित किए

जनगणना 2027: जनपद में 3983 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स चिन्हित किए

Ghaziabad News : जनगणना 2027 के अंतर्गत गाजियाबाद में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) कार्य को गति प्रदान की जा रही है। प्रशासन द्वारा विभिन्न नगर निकायों एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर आंकड़ा संकलन एवं सत्यापन का कार्य निरंतर कराया जा रहा है। आज जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जनगणना कार्य में तेजी देखने को मिली है तथा अनेक टीमों द्वारा फील्ड में सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है।
जिले में कुल 3983 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जनपद में कुल 3983 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स चिन्हित किए गए हैं। जिनमें से बड़ी संख्या में कार्य प्रगति पर है। मोदीनगर क्षेत्र में सर्वाधिक प्रगति दर्ज की गई। जहां कुल 516 एचएलबी में से 396 पर कार्य प्रगति में रहा तथा 18 ब्लॉक्स का कार्य पूर्ण किया गया। इसके अतिरिक्त गाजियाबाद क्षेत्र में 315 एचएलबी में से 96 पर कार्य प्रगति में रहा तथा एक ब्लॉक का कार्य पूर्ण किया गया।
लोनी क्षेत्र में भी चल रहा जनगणना कार्य
लोनी एवं नगर पालिका लोनी क्षेत्र में जनगणना टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका लोनी में कुल 1393 एचएलबी चिन्हित किए गए हैं। जिनमें 302 ब्लॉक्स पर कार्य प्रगति में है। वहीं खोडा मखनपुर, मुरादनगर, डासना, फरीदनगर एवं निवाड़ी क्षेत्रों में भी फील्ड टीमें लगातार सर्वेक्षण एवं डाटा संकलन का कार्य कर रही हैं।
मोहन नगर में 87 ब्लॉक्स में कार्य प्रगति पर
दूसरी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार शहर के विभिन्न जोनों में भी जनगणना अभियान को गति दी गई है। मोहन नगर जोन एवं कविनगर जोन में उल्लेखनीय कार्य प्रगति दर्ज की गई। मोहन नगर जोन में 689 एचएलबी में से 87 ब्लॉक्स पर कार्य प्रगति में रहा, जबकि कविनगर जोन में 697 एचएलबी में से 83 ब्लॉक्स पर कार्य किया गया। विजय नगर, सिटी जोन एवं वसुंधरा जोन में भी टीमें सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments