Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादआज से नौतपा बरसाएगा आसमान से आग,जाने मौसम का हाल

आज से नौतपा बरसाएगा आसमान से आग,जाने मौसम का हाल

Ghaziabad Weather News: सोमवार से नौतपा शुरू हो रहा है। अब अगले छह दिन तक आसमान से आग बरसेगी। भीषण गर्मी से तप रहे लोगों को अभी एक सप्ताह तक राहत नहीं मिलेगी। आज सोमवार से सूरज के तेवर और तल्ख होंगे। तपिश और लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान करेंगे। रविवार को भी गाजियाबाद का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
झुलसा देने वाली पछुआ हवाएं चलने की संभावना
सोमवार से नौतपा शुरू हो रहा है। जिससे कम से कम अगले छह दिनों तक आसमान से आग बरसने और झुलसा देने वाली पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार छह दिन बाद बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। रविवार को भी मौसम अपने रंग बदलता रहा।
गर्मी से बचाव के उपाय करते नजर आए
रविवार को भी लोग गर्मी से बचाव के उपाय करते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव के अनुसार अब इस सप्ताह कोई मौसम तंत्र सक्रिय न होने से मौसम शुष्क और साफ रहेगा। आगामी एक सप्ताह के दौरान लू का असर बढ़ेगा। रातें भी गर्म होने की संभावना है।
तीन दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट
आगामी तीन दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट और उसके बाद गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा छह दिन बाद हल्की या मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। जिससे तापमान में गिरावट महसूस होगी। विस्तृत द्रोणी के प्रभाव से छह दिन बाद गाजियाबाद सहित अन्य हिस्सों में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट महसूस होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments