Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादएनएच-9 पर तीन दिन रहेगा रूट डायवर्जन, गाजियाबाद के लोग घर से...

एनएच-9 पर तीन दिन रहेगा रूट डायवर्जन, गाजियाबाद के लोग घर से निकलने से पहले जान ले रूट प्लान

गाजियाबाद। गंगा दशहरा के चलते गाजियाबाद में NH-9 पर 4 दिनों तक महाजाम की स्थिति रहेगी। वीकेंड पर घर से निकलने से पहले नया रूट प्लान के बारे में जानना जरूरी है। गाजियाबाद में 23 से 26 मई तक NH-9 पर वाहनों के भारी दबाव के कारण जाम लगने की आशंका है। गढ़मुक्तेश्वर में गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा स्नान के लिए पहुंचेगी। ऐसी स्थिति को देखते एनएचएआई ने कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले नया ट्रैफिक प्लान जरूर चेक करें।
वीकेंड पर सफर करना काफी सिरदर्द भरा
गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए इस वीकेंड पर यात्रा करना काफी सिरदर्द भरा साबित हो सकता है। गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले ज्येष्ठ दशहरा मेला और गंगा स्नान पर्व के कारण इस बार नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर भीषण जाम लगने की स्थिति बन रही है। इस धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के गढमुक्तेश्वर पर जुटने की संभावना है। इसको देखते हुए एनएचएआई ने जिला प्रशासन से कानून व्यवस्था बनाने और सुगम यातायात बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा है। ऐसे में गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। अगर आप मुरादाबाद या लखनऊ की तरफ जाने की सोच रहे हैं, तो ट्रैफिक गाइडलाइन को जरूर जान लें।
23 मई की रात 8 बजे से लेकर 26 मई 2026 तक रूट डायवर्जन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार न थमे, इसके लिए 23 मई की रात 8 बजे से लेकर 26 मई 2026 तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था सख्ती से लागू रहेगी। इस दौरान अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, और लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहन अब डासना से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे होकर सिकंदराबाद, बुलंदशहर, डिबाई और नरौरा के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
डासना कट पर पुलिस ने अवरोध लगाए
इस नए यातायात नियम के तहत डासना कट पर पुलिस ने अवरोध लगाए हैं। जिससे एक्सप्रेस-वे से उतरकर हापुड़ की तरफ जाने वाले वाहनों को रोका जा सके। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कुंडली और पलवल की तरफ से आने वाले वाहनों को हापुड़ या गढ़मुक्तेश्वर की ओर और भारी वाहनों को डासना पर नीचे उतरने नहीं दिया जाएगा। उन्हें सीधे आगे के वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments