Saturday, September 5, 2026
Homeशहरगाजियाबादनो डयूल कनेक्शन के नियम सख्त: जून में बंद कर दिए जाएंगे...

नो डयूल कनेक्शन के नियम सख्त: जून में बंद कर दिए जाएंगे एलपीजी कनेक्शन

गाजियाबाद। अगर अपने घर में रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर बेहद जरूरी है। एलपीजी सिलेंडर सप्लाई करने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है।

नो डयूल गैस कनेक्शन के नियम सख्त किए
तेल कंपनियों के नियमों के अनुसार अब ‘नो ड्यूल गैस कनेक्शन’ के नए नियमों को सख्ती से लागू करने की तैयारी है। इसका मतलब है कि जिन घरों में पहले से पीएनजी रसोई गैस कनेक्शन है। वे अब अपने घर में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं पाएंगे। अगर एक ही घर में पीएनजी और एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन हैं तो जून के महीने में एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन को बंद कर दिया जाएगा। सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकना और सुरक्षित ईंधन को बढ़ावा देना है।

जानिए क्या है ‘नो ड्यूल कनेक्शन’?
पिछले कुछ सालों में गाजियाबाद की सोसायटियों में पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन की डिमांड तेजी से फैली है। पीएनजी को एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित, सस्ता और सुविधाजनक मानते हैं। देखा जा रहा है कि बहुत से उपभोक्ताओं ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने घरों में पीएनजी कनेक्शन तो लिए हैं साथ ही पुराना एलपीजी सिलेंडर भी उपयोग में रखे हुए हैं। नियमों के अनुसार, एक पते या एक घर में दो अलग-अलग तरह के घरेलू रसोई गैस कनेक्शन गैर-कानूनी है। इसलिए तेल कंपनियों ने अब ऐसे ग्राहकों की पहचान करनी शुरू की है।

गाजियाबाद में करीब 3.70 लाख पीएनजी कनेक्शन

गाजियाबाद में करीब 3.70 लाख पीएनजी कनेक्शन हैं। पिछले दो माह में जब से एलपीजी गैस की किल्लत बढ़ी है। करीब 20 हजार लोगों ने पीएनजी कनेक्शन लिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी का कहना है कि एलपीजी की आपूर्ति में हुई कमी को देखते हुए लोगों ने पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया है। हालांकि, एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में है। ऐसे में एलपीजी बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं के घरों तक सिलेंडर पहुंच रहे हैं। पीएनजी कनेक्शन के लिए लोग बड़ी मात्रा में आवेदन कर रहे हैं।

एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करने का तरीका?
अगर घर में पीएनजी और एलपीजी कनेक्शन की सुविधा है तो किसी इसके लिए अपनी एलपीजी गैस एजेंसी (इंडेन, भारत या एचपी) जो भी हो उसके पास जाना होगा। जहां पर ‘कलेक्शन सरेंडर’ का फॉर्म भरना होगा और अपना पुराना खाली या भरा हुआ सिलेंडर और रेगुलेटर जमा करना होगा। इसके बदले में गैस एजेंसी एक ‘सरेंडर सर्टिफिकेट’ देगी और जो सिक्योरिटी डिपॉजिट (जमानत राशि) आपने कनेक्शन लेते समय जमा की थी, वह आपके बैंक खाते में वापस ट्रांसफर की जाएगी। इसके बाद पीएनजी का इस्तेमाल कर सकेंगे।

PNG और इसके लिए कैसे करें अप्लाई?
अगर एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं और पीएनजी कनेक्शन चाहते हैं तो इसके लिए अप्लाई करना बेहद सरल है। पीएनजी कनेक्शन लेेने के लिए आवेदन करने के लिए क्षेत्र की अधिकृत गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाना होगा। जहां पर नए कनेक्शन वाले विकल्प पर क्लिक करके पूरी डिटेल भरनी होगी। इसके बाद पहचान पत्र (आधार कार्ड) और पते का प्रमाण (जैसे बिजली का बिल या रजिस्ट्री के कागजात) अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा होने और जरूरी रजिस्ट्रेशन फीस कटने के बाद, कंपनी के कर्मचारी आपके घर आकर सर्वे करेंगे और कुछ ही दिनों में सुरक्षित पाइपलाइन का कनेक्शन फिट कर देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments