Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादराहुल बनर्जी की मौत पर पत्नी का दिल कचोट देने वाला पोस्ट

राहुल बनर्जी की मौत पर पत्नी का दिल कचोट देने वाला पोस्ट

फेमस बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का रविवार को निधन हो गया। चौंकाने वाली बात ये है कि एक्टर की मौत समंदर में डूबने से हुई। उनकी पत्नी प्रियंका सरकार का पहला बयान भी आ गया है और उन्होंने लोगों से शांति की अपील की है।

फेमस बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का रविवार को ओडिशा के दीघा के पास तलसारी बीच पर समंदर में डूबने से निधन हो गया। वे वहां एक टीवी सीरियल की शूटिंग कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, 42 वर्षीय राहुल शूटिंग खत्म करने के बाद अकेले समुद्र में गए थे, तभी एक विशाल लहर ने उन्हें उनकी प्रोडक्शन टीम के लोगों के सामने ही डुबो दिया। उन्हें पश्चिम बंगाल के दीघा अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
एक सूत्र ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘शूटिंग खत्म होने के बाद राहुल अकेले पानी में उतरे। उनकी को-स्टार श्वेता मिश्रा भी वहीं मौजूद थीं, लेकिन किनारे पर ही रहीं। ऐसा लग रहा था कि उनके पैर रेत में फंस गए थे। तभी एक विशाल लहर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। लहर के बल को सहन न कर पाने के कारण राहुल बनर्जी डूबने लगे। खतरे को भांपते हुए श्वेता ने सबको सचेत करने के लिए जोर से चिल्लाया। अचानक टेक्निशियन भी चिल्लाने लगे और उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। समुद्र से बाहर निकाले जाने पर वह जीवित थे। उन्हें तुरंत एक वाहन में बिठाकर तलसारी बीच से लगभग 10-12 किलोमीटर दूर स्थित दीघा उपमंडल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’

Rahul Banerjee Dies By Drowning
राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन

सीरियल के प्रोडक्शन मैनेजर चंद्रशेखर चक्रवर्ती एक्टर के साथ अस्पताल गए थे, उन्होंने बताया, ‘शाम को करीब 5:00 या 5:30 बज रहे थे। शूटिंग खत्म हो चुकी थी। घड़ी देखने का भी समय नहीं था। हम कलाकारों को एक-एक करके जाने दे रहे थे। अंबरीश-दा और भास्कर-दा की गाड़ियां पहले ही निकल चुकी थीं। तभी मुझे फोन आया और मैं तुरंत बीच की ओर भागा।’

प्रियंका सरकार का पहला बयान

उनकी पत्नी का भी पहला बयान आ गया है। प्रियंका सरकार ने इंस्टाग्राम पर एक बयान शेयर करते हुए इस दुखद घटना पर अपनी संवेदना जताई और इस कठिन समय में निजता बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने लिखा, ‘यह हमारे लिए अपार शोक और गहरे दुख का समय है। इस कठिन घड़ी में, हम आपसे विनम्र निजता और एकांत का अनुरोध करते हैं।

ममता बनर्जी ने जताया शोक

X पर एक पोस्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह एक्टर की मौत की खबर से स्तब्ध हैं। उन्होंने लिखा, ‘मुझे यह जानकर गहरा सदमा लगा है कि प्रतिष्ठित, युवा और लोकप्रिय अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी अचानक हमारे बीच से चले गए हैं। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि यह कैसे हुआ। वे एक अभिनेता और एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें मैं बहुत पसंद करती थी। मैं उनके शोक संतप्त परिवार, परिजनों और अनगिनत फैंस के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। राहुल का अचानक चले जाना बंगाल के अभिनय जगत के साथ-साथ टॉलीवुड और टेलीवुड के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।’

राहुल और प्रियंका की शादी और तलाक

राहुल को ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘चिरोदिनी तुमी जे अमर’ से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उन्होंने प्रियंका सरकार के साथ काम किया था। दोनों ने 2010 में शादी की और 2013 में उनका एक बेटा सोहोज हुआ। लगभग सात साल की शादी के बाद, दोनों ने 2017 में तलाक के लिए अर्जी दी। बाद में वे फिर से एक हो गए। उनके प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की कहानी सुर्खियों में रही। उन्होंने ‘तुमी आसबे बोले’ (2014) और ‘जुल्फिकार’ (2016) जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments