Saturday, June 13, 2026
HomeUncategorizedजीडीए ने डासना-मसूरी में अवैध कॉलोनियां ढहाईं

जीडीए ने डासना-मसूरी में अवैध कॉलोनियां ढहाईं

पांच स्थानों पर 23 हजार वर्ग मीटर में निर्माण ध्वस्त

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मंगलवार को डासना और मसूरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-03 के तहत पांच अलग-अलग खसरा नंबरों पर करीब 23 हजार वर्ग मीटर में फैले अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल के कड़े रुख के बाद की गई। मंगलवार सुबह प्रवर्तन जोन-03 के प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ टीम सबसे पहले ग्राम मसूरी पहुंची। यहां खसरा संख्या-582 में मो. सुभान द्वारा लगभग 3000 वर्ग मीटर में किए गए अवैध निर्माण को ढहाया गया। इसके बाद टीम कुशलिया (डासना) पहुंची, जहां खसरा संख्या-1635 पर पवन चौधरी और मौ. इस्लाम द्वारा करीब 5000 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं ने टीम का रास्ता रोकने का प्रयास किया और विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर ध्वस्तीकरण जारी रखा। प्राधिकरण ने अन्य तीन स्थानों पर भी कार्रवाई की। डासना स्टेशन के पीछे रेलवे फाटक रोड पर ललित चौधरी और रविंद्र चौधरी द्वारा लगभग 8000 वर्ग मीटर में काटी जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments