Wednesday, June 3, 2026
Homeशहरगाजियाबादपश्चिमी यूपी में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर आपराधिक गतिविधियों दे रहे अंजाम

पश्चिमी यूपी में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर आपराधिक गतिविधियों दे रहे अंजाम

गाजियाबाद। जिले के भोजपुर थानाक्षेत्र में 22 फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के गाजियाबाद ही नहीं पश्चिमी यूपी के कई जनपदों से फर्जी पासपोर्ट बन चुके है। हालांकि इस तरह के प्रकरणों में कई पुलिसकर्मियों पर गाज भी गिर चुकी है। पश्चिमी यूपी को हरियाणा के गैंगस्टर भी अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए सुरक्षित मानते है।

हरियाणा-रोहतक के गैंगस्टर हिमांशु भाऊ मुरादाबाद से फर्जी नाम और पते पर पासपोर्ट बनवाकर 2020 में अमेरिका भाग गया था। हरियाणा के ही कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के दो गुर्गे भी मेरठ से साल 2024 में मेरठ से पासपोर्ट बनवाकर दुबई भाग गए। दरअसल, कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ रोहतक के टिटौली गांव का निवासी है। उस पर हत्या, रंगदारी और जानलेवा हमले के दर्जनों मुकदमे है।

हरियाणा और दिल्ली पुलिस से बचने के लिए उसने यूपी के मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नगर पंचायत अमवानपुर से कुनाल के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया। उसके बाद वह पुलिस को चकमा देकर अमेरिका भाग गया। इसी तरह हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के दो गुर्गे राहुल कुमार और महेंद्र कुमार मेरठ से पासपोर्ट बनवाकर 2024 में दुबई भाग गए। ऐसे कई बदमाश है जो पश्चिमी यूपी के जनपदों में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग चुके है।

फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले नोएडा से भी हुए गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की थाना बिसरख पुलिस ने वीजा व पासपोर्ट बनाने वाले महिला समेत दो लोगों को साल-2025 में गिरफ्तार किया था। दिल्ली निवासी मुकेश और नेपाल निवासी सुषमा फर्जी पासपोर्ट व वीजा बनवाने और विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर मोटी रकम वसलूते थे। आरोपियों ने पासपोर्ट के एवज में करीब 50 लाख रुपये हड़पे थे।

फर्जी पासपोर्ट के कुछ मामले
साल-2025 में देहली गेट थाने में एक आरोपी भावनपुर के अब्दुल्लापुर निवासी असद राजा ने जानकारी छिपाकर पासपोर्ट बनवाया और विदेश भागने की फिराक में था। लेकिन एक अन्य व्यक्ति ने पुलिस में केस दर्ज कराया तो मामले का खुलासा हुआ।
पांच रोहिंग्यों के फर्जी पासपोर्ट हो चुके है जारी

मेरठ में साल-2013 से 2016 तक पांच रोहिंग्याें के फर्जी पासपोर्ट जारी हो चुके है। इस मामले का साल 2021 में खुलासा हुआ था। एटीएस की जांच में मेरठ के पते पर हाफिज शफीक जो लिसाड़ी गेट का दर्शाया गया था। रोहिंग्या अबू आलम निवासी नया मकान अहमद नगर लिसाड़ी गेट, मोहम्मद अजीज, रिहाना मोहम्मद हसन निवासी जाटव स्ट्रीट बनियापाड़ा कोतवाली मोहम्मद उल्ली निवासी का फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट मेरठ से तैयार किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments