Tuesday, July 21, 2026
HomeNationalअमरनाथ यात्रा: चार स्तरीय सुरक्षा के बीच 85 हजार से अधिक श्रद्धालुओं...

अमरनाथ यात्रा: चार स्तरीय सुरक्षा के बीच 85 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा शुरू है। इस बार सुरक्षा काफी चुस्त है। चार स्तरीय सुरक्षा के बीच 85 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के गुफा मंदिर में दर्शन किए हैं। सोमवार को 28,818 श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। जम्मू कश्मीर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक, 3 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा अपने पीक पर है। सोमवार को दिनभर कई इलाकों में बारिश हुई। खराब मौसम के बीच श्रद्धालुगण बालटाल और पहलगाम, दोनों मार्गों से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा तक पहुंचे और बाबा बर्फानी के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद शाम को सभी श्रद्धालुगण सुरक्षित रूप से बालटाल बेस कैंप लौट आए।
बेस कैंप तक वापस पहुंचने में तीन से चार दिन
पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप तक पहुंचने में तीन से चार दिन लगते हैं। यही कारण है कि पहलगाम मार्ग से यात्रा करने वाले अधिकांश श्रद्धालु दर्शन के बाद वापसी के लिए बालटाल वाले रास्ते को प्राथमिकता देते हैं। इस रास्ते से वे उसी दिन बेस कैंप तक लौट आते हैं। यात्रा मार्ग पर इस समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। बेस कैंपों और विभिन्न पड़ावों पर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ है। हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण बालटाल और नुनवान बेस कैंप पहुंच रहे हैं। जिससे पूरे यात्रा क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।
प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम
अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं के लिए दोनों बेस कैंपों और यात्रा मार्ग पर रुकने वाले स्थानों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह लंगर लगे हुए हैं। यात्रियों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा बालटाल, नुनवान पहलगाम से लेकर पवित्र गुफा तक हजारों टेंट लगे हैं। जिससे कि श्रद्धालुओं को रूकने में किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बेस कैंपों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए पहले से मौसम की जानकारी दे रहा है। जिससे कि यात्री मौसम के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाए। पहलगाम और बालटाल बेस कैंप से लेकर पवित्र गुफा तक चार-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments