Ghaziabad News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी छापेमार कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के तबेले में चल रही अवैध अचार फैक्टरी पकड़ी है। थाना खोड़ा क्षेत्र के आदर्श नगर इलाके में चल रही दो अचार फैक्ट्रियों पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में खराब अचार बरामद किया है।
पशुओं के बीच बनाया जा रहा था अचार
फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक फैक्टरी तबेले में चल रही थी। जहां पशुओं के बीच गंदे माहौल में अचार तैयार किया जाता था इसके बाद उसको वहां से पैक कर बेचा जाता था। दूसरी फैक्टरी में भी खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया।
180 किलो अचार और नौ कुंटल नमक सील
छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 34 क्विंटल तैयार अचार को मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसके अलावा 180 किलो अचार और करीब नौ कुंटल नमक को सील किया गया है। दोनों फैक्टरी से अचार के छह नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। छापेमारी के दौरान सामने आया कि फैक्ट्री कथित रूप से दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दारोगा के तबेले में चल रही थी। जहां बिना किसी मानक के अचार के अलावा खाद्य सामग्री तैयार की जा रही थी।

