Ghaziabad News: गाजियाबाद में चंद्रशिला अपार्टमेंट के सामने घोड़ा तांगा ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गए। हादसे में तांगा चालक आजाद घायल हो गया। उसे एमएमजी भेजा गया जहां से गंभीर हालत में जीटीबी दिल्ली रेफर किया गया।
तांगे सहित ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया
घटना सुबह 4:30 बजे के आसपास की है। थाना सिहानीगेट पुलिस को सूचना मिली कि चंद्रशिला अपार्टमेंट के सामने अंडरपास के पास एक व्यक्ति तांगे सहित ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को फ्लाईओवर की रेलिंग टूटी मिली। नीचे सब्जियों से भरा तांगा और उसका चालक आजाद पुत्र मकसूद, निवासी भूलगढ़ी, मसूरी घायल मिला।
पीआरवी-1347 से घायल को एमएमजी अस्पताल भेजा
पीआरवी-1347 से घायल को एमएमजी अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया। घायल के भाई शहजाद ने तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक आजाद सुबह सब्जी लेकर गाजियाबाद मंडी जा रहा था। फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह रेलिंग तोड़कर तांगे सहित नीचे गिर गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
गाजियाबाद में घोड़ा तांगा ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरे, घायल चालक दिल्ली रेफर
RELATED ARTICLES

