Ghaziabad News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल शुक्रवार 4 सितंबर को मनाई जाएगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर घरों से लेकर मंदिरों तक तैयारी चल रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा को ड्राईफ्रूट का भोग लगाया जाता है। लेकिन इस बार जन्माष्टमी पर कान्हा को भोग लगाना भी महंगा हो गया। इस बार जन्माष्टमी पर कान्हा का प्रिय भोग ड्राईफ्रूट पर महंगाई की मार पड़ी है।
ड्राईफ्रूट के दामों ने श्रद्धालुओं का बजट बिगाड़ दिया
इन दिनों चिरौंजी, गोले का बुरादा, किशमिश और खरबूजे के बीज की कीमतों में तेजी है। ड्राईफ्रूट के दामों ने श्रद्धालुओं का बजट बिगाड़ दिया है।
जन्माष्टमी के मौके पर बाजारों में चहलपहल तो है लेकिन ड्राईफ्रूट की कीमत जानकार लोगों को झटका लगा है। शहर के प्रमुख थोक बाजार घंटाघर, डासना गेट हनुमान मंदिर के पास ड्राईफ्रूट की फुटकर दुकानों पर खरीदार पहुंच रहे हैं। लेकिन ड्राईफ्रूट का भाव जानकर कम में ही काम चला रहे हैं। ड्राईफ्रूट की कीमतों में लगी आग ने श्रद्धालुओं का बजट बिगाड़ दिया है।
बादाम, काजू, अखरोट और इलायची की कीमत में जबरदस्त तेजी
जन्माष्टमी के मौके पर ड्राईफ्रूट की मांग बढ़ने पर बादाम, काजू, अखरोट, हरा पिस्ता, इलायची, बादाम और मखाने की कीमतों में जबदरस्त तेजी है। घंटाघट होलसेल बाजार में दुकानदारों ने बताया कि हर साल श्रद्धालुगण कान्हा के लिए पांच तरह के ड्राईफ्रूट का पाग बनाते हैं। इस बार ड्राईफ्रूट के दाम इतने अधिक हैं कि मात्रा कम करनी पड़ रही है। ड्राईफ्रूट के महंगा होने से बजट बिगड़ गया है। लेकिन भगवान को भोग तो लगाना ही है।
थोक व्यापारी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि पीछे मंडियों से ड्राईफ्रूट महंगा आ रहा है। इसका सीधा असर लोगों की खरीदारी पर पड़ रहा है। ड्राईफ्रूट व्यापारी अशोक लालवानी ने बताया कि जो ग्राहक पहले एक किलो ड्राईफ्रूट खरीदते थे, वे अब 250 ग्राम में ही काम चला रहे हैं।
बाजार भाव (रुपये प्रति किलो में)
मेवा सामग्री ———–2025 में ——— 2026 में
गोंद ——————-400 ————-500
चिरौंजी ————–1,800 ———–2,000
किशमिश ————–500 ————-600
खरबूज के बीज ———500 ————-600
मूंगफली —————150 ————-200
गोले का बुरादा ———-200 ————-300
हरा पिस्ता ———–3,500 ———–4,000
बादाम —————–750 ———–1,100
इलायची ————-4,800 ———–5,500
मखाने —————–950 ———–1,200

