Wednesday, July 22, 2026
Homecrimeगाजियाबाद घंटाघर स्थित जूता शोरूम की ऊपरी मंजिल में भीषण आग

गाजियाबाद घंटाघर स्थित जूता शोरूम की ऊपरी मंजिल में भीषण आग

गाजियाबाद। गाजियाबाद में भारी बारिश के बीच घंटाघर स्थित एक जूता शोरूम की ऊपरी मंजिल में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं। घंटाघर के पास स्थित एक बड़े जूतों के शोरूम की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग की लपटें काफी ऊंचाई तक जा रही हैं। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ऊपरी मंजिल पूरी तरह से आग ने अपने आगोश में ले ली। आग की ऊंची लपटों को देखते हुए घंटाघर में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग के चलते चारों ओर आसमान में काले धुंए का गुबार फैल गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments