Wednesday, July 22, 2026
Homeशहरगाजियाबादहाईटेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम

हाईटेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम

Ghaziabad News: हाई-टेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद में ‘NAAC के माध्यम से अकादमिक परिवर्तन’ विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन हुआ।
15 जून से 19 जून तक कार्यक्रम
हाई-टेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, में 15 जून से 19 जून 2026 तक “NAAC के माध्यम से अकादमिक परिवर्तन” विषय पर पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम AKG Student Chapter IEEE के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के 70 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया।
शिक्षकों और शैक्षणिक प्रशासकों की समझ को विकसित करना
कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) की रूपरेखा, गुणवत्ता मानकों तथा आगामी प्रत्यायन प्रक्रियाओं एवं सुधारों के प्रति शिक्षकों और शैक्षणिक प्रशासकों की समझ को विकसित करना था।
कार्यक्रम के उद्घाटन में संस्थान के चेयरमैन आनंद प्रकाश जी ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार एवं संस्थागत विकास के लिए NAAC की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया।
NAAC प्रत्यायन की आवश्यकता एवं महत्व पर विचार रखे
उद्घाटन सत्र में डॉ.पंकज कुमार मिश्रा, निदेशक, हाई-टेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने NAAC प्रत्यायन की आवश्यकता एवं महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्थागत उत्कृष्टता एवं सतत अकादमिक सुधार के लिए NAAC के मानकों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों से गुणवत्ता आश्वासन की संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विशेषज्ञों ने प्रस्तुत किए व्याख्यान
एफडीपी के दौरान प्रो.बी मोहापात्रा, डॉ. लोकेश वर्श्नेय, डॉ. नीलेश कुमार गुप्ता एवं डॉ. सचिन कुमार ने विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किए। उन्होंने NAAC के सभी सात मानदंडों की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा प्रत्यायन प्रक्रिया में प्रस्तावित नवीन परिवर्तनों एवं सुधारों पर विस्तार से चर्चा की। विशेषज्ञों ने गुणवत्ता संवर्धन, संस्थागत उत्कृष्टता एवं अकादमिक परिवर्तन के विभिन्न आयामों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय चर्चा, विचार-विमर्श एवं ज्ञान-साझाकरण में भाग लिया। यह एफडीपी उच्च शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन एवं श्रेष्ठ शैक्षणिक प्रथाओं को समझने का एक प्रभावी मंच सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दी
समापन समारोह में हाई-टेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सलाहकार सुनील सहगल ने सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के सफल समापन पर बधाई दी तथा शिक्षा की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। संस्थान प्रबंधन ने सभी विशेषज्ञ वक्ताओं, प्रतिभागियों, AKG Student Chapter IEEE तथा आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments