Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादमोहन नगर तिराहे से ज्ञानी बॉर्डर तक सड़कों पर चलेगा विशेष धूल...

मोहन नगर तिराहे से ज्ञानी बॉर्डर तक सड़कों पर चलेगा विशेष धूल मुक्त अभियान

Ghaziabad News: नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मोहन नगर तिराहे से लेकर ज्ञानी बॉर्डर तक निरीक्षण किया। जिसमें सड़क किनारे जमी हुई धूल, सेंट्रल वर्ज ग्रीन बेल्ट की हालत, नगर निगम,जल निगम और पीडब्ल्यूडी की लापरवाही को देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि 10 दिन के भीतर महा अभियान चलाते हुए दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले प्रमुख सड़कों को पूर्ण रूप से धूल मुक्त करने के निर्देश दिए। विभागों के चल रहे कार्यों में जन सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए कड़े निर्देश निर्माण विभाग तथा पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए। मौके पर उपस्थित अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से उपकरणों के माध्यम से सड़क पर टीम लगाते हुए धूल मुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए।
अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही
5 किलोमीटर से अधिक सड़क मोहन नगर से लेकर ज्ञानी बॉर्डर तक सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट को व्यवस्थित करने मरम्मत कार्य करने, गमले इत्यादि लगाने के लिए प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज को निर्देश दिए। मोहन नगर से राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, राजबाग, शहीद नगर होते हुए ज्ञानी बॉर्डर तक ग्रीन बेल्ट को हरा भरा बनाने को कहा। ग्रीन बेल्ट पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए भी निर्देश दिए। नर्सरी के रूप मे ग्रीन एरिया को व्यवस्थित करने के लिए भी निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग को सफाई अभियान चलाने को कहा
पीडब्ल्यूडी की सड़क को गड्ढा मुक्त करने सड़क सुधार के लिए निर्देशित किया गया मौके पर उपस्थित निर्माण विभाग से मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी को आवश्यक कार्यवाही करते हुए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से समन्वय रखते हुए कार्यवाही करने के लिए कहा गया।
नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग टीम को लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। प्रमुख मार्ग पर तत्काल प्रभाव से महासफाई अभियान चलाने के लिए कहा गया, दुकानदारों और प्रतिष्ठान के बाहर फैली गंदगी और धूल को देखते हुए संबंधित के विरुद्ध नोटिस जारी करने हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश को निर्देशित किया।
पानी का छिड़काव कराया
नगर निगम द्वारा नगर आयुक्त के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से मोहन नगर से लेकर ज्ञानी बॉर्डर तक सफाई और धूल मुक्त का महा अभियान चलाया गया। जल कल विभाग द्वारा पानी का छिड़काव कराया। निर्माण विभाग द्वारा निर्माण संबंधित सामग्री को हटाने का अभियान चलाया। जेसीबी और सफाई मित्रों ने सड़कों से धूल हटाने का कार्य किया। ग्रीन बेल्ट को पूर्ण रूप से व्यवस्थित करने का कार्य उद्यान विभाग द्वारा प्रारंभ किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments