Ghaziabad News: कनावनी मदरसे से निकले गाय के अवशेष किशोर बोरे में भरकर हिंडन नदी में डालने जा रहे थे। महापौर मौके पर पहुंच गईं और गाय के अवशेष से भरे बोरी सहित किशोरों को पकड़ लिया। महापौर ने मौके पर डीसीपी ट्रांंस हिंडन को सूचना देकर बुलवाया और किशोरों व गाय के अवशेषों सहित मौलाना को पकड़वाया।
जिहाद को पालने का स्थान नहीं बनने दिया जाएगा
महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि मदरसा ज्ञान का मंदिर है ये जिहाद को पालने का स्थान नहीं बनने दिया जाएगा। महापौर सुनीता दयाल वसुंधरा जाते समय हिण्डन बैराज पर कूड़ा देख कर रुकी। वहां दो किशोर साइकिल व एक कट्टे के साथ खड़े थे। जिनको देख महापौर ने उनसे पूछा यहां क्या कर रहे हो तो उन्होंने बताया कि नदी में समान डालने आये हैं। महापौर ने उनको धमकाया की नदी में कूड़ा नहीं डालते। कौन सा कूड़ा है तो पहले चुप रहे थोड़ा दबाव डाला तो बताया कि गाय का मांस है। ये सुनकर महापौर चकित रह गयी। उन्होंने गाड़ी से उतार कर उनके नाम पूछे और पूछा कहां से लाए और किसने भेजा है।
कनावनी के मदरसे से मौलाना ने भेजा
किशोरों ने बताया कि कनावनी के मदरसे से मौलाना ने भेजा है वो पहले भी नदी में डाल गए थे। महापौर ने किशोरों को समझाया और फिर महापौर ने डीसीपी ट्रांस हिण्डन व थाने को वार्ताकर सूचना दी। जिसमें पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मांस से भरी बोरी और किशोरों को अपने साथ ले आई। इसके बाद पुलिस ने मौलाना व उनके साथियों को पकड़ लिया।
गाय को चोरी से हत्या कर खाने का कार्य कर रहे
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि सनातन धर्म में गाय को माता कहा गया है। हम गाय की पूजा भी करते हैं लेकिन कुछ लोग गाय को चोरी से हत्या कर खाने का कार्य कर रहे हैं। जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों के लिए मदरसे बनाये जाते हैंं। जिससे किशोरों को अच्छी शिक्षा मिल सके लेकिन मदरसों के मौलाना बच्चों को भटकाने का कार्य कर रहे हैं। बच्चों को ज्ञान के मंदिर में गाय काटने व अवशेषों को नदी में डलवाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मौलाना द्वारा मुस्लिम समाज के साथ धोखा किया जा रहा है। मदरसा ज्ञान का मंदिर होता है लेकिन वहां जिहाद सिखाया जा रहा है।

