Monday, June 15, 2026
Homeशहरगाजियाबादशहर केे 193 नलकूपों का होगा ऑटोमेटिक संचालन, निगम पायलट प्रोजेक्ट के...

शहर केे 193 नलकूपों का होगा ऑटोमेटिक संचालन, निगम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करेगा स्काडा

Ghaziabad News: गाजियाबाद नगर निगम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इंदिरापुरम तथा कवि नगर जोन में लगे नलकूपों का संचालन और मॉनिटरिंग को हाईटेक करने की तैयारी में है। स्काडा प्रणाली के तहत जलकल विभाग के लगे 193 नलकूपों का संचालन इससे सरल होगा।
वोल्टेज अप डाउन होने पर मोटर नहीं होगी खराब
स्काडा पद्धति से नलकूपों पर खर्च हो रही बिजली का भी हिसाब रखने में सरलता रहेगी। वोल्टेज अप डाउन होने पर मोटर या अन्य खराब होने में भी कमी आएगी। पानी न आने और व्यर्थ में मोटर चलने का अलार्म भी सुपरवाइजर व टीम को तत्काल मिलेगा, ऑटोमेटिक नलकूप का बंद होना और शुरू होना स्काडा से सरल होगा।
नलकूपों का संचालन सरल और बेहतर
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि स्काडा के माध्यम से नलकूपों का संचालन सरल और बेहतर होगा। जिसके लिए पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। शीघ्र ही जून के प्रथम सप्ताह में कविनगर और इंदिरापुरम क्षेत्र के नलकूपों को स्काडा पद्धति से जोड़ा जाएगा। इसके लिए आमंत्रित निविदा के क्रम में तीन फार्मो द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया। जिसमें अन्य शहरों में स्काडा के क्रम में किया जा रहे कार्यों को दर्शाया गया। बिजली की खपत पर भी विशेष ध्यान आधुनिक तकनीकी स्काडा के माध्यम से रखा जाएगा। मोबाइल पर ही नलकूपों की प्रतिदिन की रिपोर्ट अधिकारी देख सकेंगे और निर्धारित टाइमर पर नलकूप चालू एवं बंद होंगे जिससे मॉनिटरिंग भी सरल बनेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments