Ghaziabad News : राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (GGIC) विजयनगर में UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
जिले में UPSC परीक्षा के लिए कुल 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 20,355 अभ्यर्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक संपन्न होगी।
15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त
परीक्षा की निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक LIU अधिकारी तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तथा तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात सभी अधिकारी ADM रैंक के हैं।
UPSC आयोग की ओर से तीन ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं। इसके साथ ही गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA), नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। UPSC की ओर से भी तीन अधिकारी अलग से परीक्षा संचालन की निगरानी हेतु तैनात किए गए हैं।
बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ ब्रीफिंग दी
आयोजित बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, जनरल मजिस्ट्रेट, LIU अधिकारियों एवं सेंटर सुपरिटेंडेंट को आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ ब्रीफिंग दी गई। वहीं कल केंद्र स्तर पर कक्ष निरीक्षकों (Invigilators) की ब्रीफिंग आयोजित की जाएगी।
प्रशासन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, सतर्कता एवं सुरक्षा के साथ संपन्न कराया जाए ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
UPSC परीक्षा के लिए गाजियाबाद में बनाए गए 45 परीक्षा केंद्र
RELATED ARTICLES

