Saturday, June 13, 2026
Homecrimeगाजियाबाद में मानव तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश,6 महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार

गाजियाबाद में मानव तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश,6 महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार

Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 6 महिलाओं समेत कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो 11 दिन की नवजात बच्ची को बेचने की कोशिश कर रहे थे।
मौके पर नवजात बच्चे की सकुशल बरामदगी
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में मौके से नवजात बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया, जिसे बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन वाहन और करीब 2 लाख 90 हजार रुपये के नकली नोट भी बरामद किए हैं।
नकली नोटों के सहारे लोगों से मानव तस्करी कराता था गिरोह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह नकली नोटों के सहारे सौदा कर लोगों को झांसे में लेकर मानव तस्करी करता था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में सक्रिय था। यह गिरोह कथित रूप से गरीब परिवारों से बच्चों को खरीदने या अस्पतालों से चोरी करने के बाद निसंतान दंपतियों को ऊंची कीमत पर बेचता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments