Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादडीएम ने चलाया 'हकदारों का गृह प्रवेश' अभियान, जनसुनवाई के दौरान फरियादियों...

डीएम ने चलाया ‘हकदारों का गृह प्रवेश’ अभियान, जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की भीड़

Ghaziabad News: कलेक्ट्रेट में गाजियाबाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने ‘हकदारों का गृह प्रवेश’ अभियान चलाया है। जिसके तहत कब्जाई गई जमीन और घर उनके असली हकदारों को वापस दिलाया जा रहा है। गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में डीएम की जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंच रहे हैं। डीएम के सामने फरियादी जमीन, मकान पर अवैध कब्जे, पेंशन और राजस्व विवाद से जुड़ी शिकायतों को रख रहे हैं।
वास्तविक मालिकों को कब्जा दिलाया जा रहा है
जिलाधिकारी द्वारा चलाए जा रहे ‘हकदारों का गृह प्रवेश’ अभियान के चलते जनसुनवाई में लोगों की भागीदारी बढ़ी है। अभियान के तहत पात्र परिवारों को उनकी संपत्तियों से अवैध कब्जों से मुक्त कराकर वास्तविक मालिकों को कब्जा दिलाया जा रहा है। डीएम के इस काम से लोगों में प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ा है। जनसुनवाई के दौरान विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित कई राजस्व मामलों की शिकायतें डीएम के सामने आ रही हैं।
दबंगों द्वारा कब्जा और धमकी देने के आरोप
कई फरियादियों ने दबंगों द्वारा कब्जा और धमकी देने के आरोप लगाए। डीएम ने ऐसे मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार सभी पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना गाजियाबाद प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जों और दबंगई को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments