Saturday, June 13, 2026
Homecrimeप्रेमिका ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव तो नशीली गोली खाकर किया आत्महत्या...

प्रेमिका ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव तो नशीली गोली खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

Noida News: नोएडा पुलिस ने देर रात को अपनी तत्परता का परिचय देते हुए एक युवक की जान बचा ली। प्रेमिका द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से आहत होकर नशीली गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। नशीली गोलियां खाए 24 वर्षीय युवक को पुलिस ने समय रहते बचा लिया। सोशल मीडिया पर युवक द्वारा किए गए एक बेहद चिंताजनक पोस्ट के बाद पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने मात्र 5 मिनट के भीतर एक्शन लेते हुए युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। समय पर इलाज मिलने के कारण फिलहाल अस्पताल में युवक की हालत पूरी तरह सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बेहद संवेदनशील और चिंताजनक पोस्ट साझा किया
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि देर रात को एक 24 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आत्महत्या करने से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट के सार्वजनिक होते ही सोशल मीडिया के इंटरनेशनल हेडक्वार्टर द्वारा नोएडा पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर को एक इमरजेंसी अलर्ट प्राप्त हुआ। मुख्यालय की तकनीकी टीम ने बिना एक पल गंवाए आधुनिक विंग की मदद से युवक की लाइव लोकेशन को ट्रेस किया और तत्काल संबंधित थाना जेवर पुलिस को इसकी सूचना देकर मौके पर रवाना किया।
लोकेशन मिलने पर थाना जेवर पुलिस 5 मिनट में युवक के घर पहुंच गई
लोकेशन मिलने पर थाना जेवर पुलिस की एक विशेष टीम मात्र 5 मिनट के बेहद संक्षिप्त अंतराल पर रात में ही युवक के घर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल युवक के पिता को जगाया और उन्हें उनके बेटे द्वारा सोशल मीडिया पर की गई आत्मघाती पोस्ट की जानकारी दी। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन जब पुलिस टीम के साथ तुरंत युवक के कमरे में पहुंचे, तो वह बिस्तर पर बेसुध (बेहोशी की) अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने बिना एम्बुलेंस का इंतजार किए अविलंब युवक को अपनी सरकारी गाड़ी से नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments