गाजियाबाद। गाजियाबाद में शनि मंदिर से लड्डू गोपाल-राधा रानी की मूर्तियों की चोरी करने वाला दानिश पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने मूर्ति चोर दानिश को चोरी करने के छह घंटे के भीतर ही दबोच लिया। आरोपी दानिश मेरठ का रहने वाला है और नोएडा में रहकर एनसीआर में चोरी की वारदात करता था। मूर्ति चोर दानिश ने पुलिस को बताया कि चोरी की नीयत से अंधेरे में घूम रहा था। इसी दौरान उसने मंदिर का ताला तोड़कर मूर्ति चोरी की और उसे बेचने के लिए ले जा रहा था।
एसीपी प्रियाश्रीपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में स्थित शनि मंदिर में पीतल की मूर्तियां और पूजा का सामान चोरी के मामले के छह घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया गया। उन्होंने मूर्तियां भी बरामद कर ली है। चोरी की घटना में शामिल मेरठ निवासी 24 वर्षीय आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी ने बताया कि आरोपी दानिश ने 2 सितंबर की सुबह तिगड़ी गोल चक्कर के पास स्थित शनि मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में रखी पीतल की मूर्तियां और अन्य पूजा सामग्री चोरी की थी। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

